रायपुर: (मनीष जायसवाल) । 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा के आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े ये दोनों दायित्व प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दिशा और दशा तय करने में अहम माने जाते हैं।

समग्र शिक्षा के अंतर्गत आने वाली योजनाओं को लेकर बीते कुछ समय से क्रियान्वयन, निगरानी और ज़मीनी प्रभाव को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कागजो में प्रगति और फील्ड में वास्तविक स्थिति के बीच अंतर की बात अक्सर सामने आती रही है। ऐसे समय में प्रशासनिक अनुभव और निर्णय क्षमता के लिए पहचानी जाने वाली अधिकारी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्त किया जाना शासन की गंभीर मंशा के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
12वीं के बाद IT सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए BSc कंप्यूटर साइंस और BCA लोकप्रिय विकल्प हैं. जानें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किरण कौशल को प्रशासनिक सेवा में एक रिजल्ट देने वाली अधिकारी के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में लिए गए निर्णयों ने ठोस परिणाम दिए हैं। विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था में निगरानी, उपस्थिति, संसाधन प्रबंधन और प्रशासनिक समन्वय पर उनके फोकस की चर्चा रही है। इन्हीं अनुभवों के आधार पर यह अपेक्षा की जा रही है कि समग्र शिक्षा में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और फील्ड-लेवल मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार मिलने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समय पर पाठ्य पुस्तकों की छपाई, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण व्यवस्था को लेकर हर वर्ष चुनौतियां सामने आती हैं। माना जा रहा है कि अब इस व्यवस्था में स्पष्टता, समयबद्धता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल मिलाकर, किरण कौशल की यह पदस्थापना स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अनुशासन, बेहतर समन्वय और योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। आने वाले समय में समग्र शिक्षा और पाठ्य पुस्तक व्यवस्था में किस तरह के सुधार दिखाई देते हैं, इस पर पूरे शिक्षा जगत की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.