मऊ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से जारी किए गए एक कथित निर्देश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिक्षकों के वेतन को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ा गया है।

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपने निजी आवास पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल लगाए जाने के बाद उसकी फोटो और प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
12वीं के बाद IT सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए BSc कंप्यूटर साइंस और BCA लोकप्रिय विकल्प हैं. जानें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी न करने की स्थिति में शिक्षकों की उपस्थिति मानव संपदा पोर्टल पर लॉक नहीं की जाएगी, जिससे उनके वेतन भुगतान पर असर पड़ सकता है। कथित निर्देशों के दायरे में खंड शिक्षा अधिकारियों को भी शामिल बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मऊ जनपद का बेसिक शिक्षा विभाग कुत्तों की निगरानी से जुड़ी ड्यूटी को लेकर विवादों में रहा है। अब इस नए मामले को लेकर शिक्षकों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि यदि ऐसी कोई व्यवस्था लागू की जाती है तो यह न केवल अव्यावहारिक होगी, बल्कि अधिकार क्षेत्र से बाहर भी मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, इस संबंध में अब तक आधिकारिक आदेश सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हो पाया है और न ही विभाग की ओर से कोई औपचारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.