बिलासपुर..नेहरू चौक से इंदिरा सेतु के बीच सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल को नाबालिगों द्वारा चोरी किए जाने संबंधी प्रकाशित खबर का पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मामले की पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित खबर तथ्यहीन और भ्रामक थी।

जांच में सामने आया कि उक्त स्थान पर रात्रि के समय नगर निगम के ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त लोहे की ग्रिल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। जिस दृश्य को चोरी की घटना के रूप में प्रस्तुत किया गया, वह दरअसल मरम्मत कार्य के दौरान लिया गया दृश्य था।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि तस्वीरों में दिखाई दे रहे व्यक्ति किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं थे, बल्कि वे नगर निगम के ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूर थे, जिन्हें पहले से क्षतिग्रस्त ग्रिल की रिपेयरिंग का कार्य सौंपा गया था।

इस संबंध में नगर निगम के संबंधित इंजीनियर से भी पुष्टि की गई। इंजीनियर ने स्पष्ट रूप से बताया कि उक्त स्थान पर ग्रिल चोरी की कोई घटना नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई गई है। मरम्मत कार्य नगर निगम के निर्देशानुसार कराया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच के बाद यह निष्कर्ष सामने आया कि जिस खबर में नाबालिगों द्वारा ग्रिल चोरी किए जाने का दावा किया गया था, वह वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं थी। जांच के आधार पर खबर को अपुष्ट और तथ्यहीन पाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों से जुड़ी संवेदनशील खबरों के प्रकाशन से पहले तथ्यों की पुष्टि आवश्यक है, ताकि अनावश्यक भ्रम और गलत धारणा न फैले।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.