Big news

21 को दुनिया करेगी सूर्य नमस्कार…मंत्री श्याम बिहारी ने कहा…बिलासपुर से दुश्मनी नहीं..डॉक्टरों को देंगे निर्देश…मल्टी सुपर स्पेशलिटी पर कही यह बात

बैठकर करेंगे पत्रकारों से बात..मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि शनिवार 21 जून 2025 को पूरी दुनिया “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ“ की थीम के साथ 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी। दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में उचित स्थान मिला है। भारत सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गयी। सवाल जवाब के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दिया कि गलतफहमियों के कारण पत्रकारों के साथ रायपुर में गलत हुआ है। मीडिया को रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबंधित भी नहीं किया है। लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तम्भ का दर्जा हासिल है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने शुक्रवार को यहाँ भाजपा कार्यालय बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में बताया कि देश की आबादी का लगभग 8 प्रतिशत लोग नियमित योग करते योग केवल शरीर की क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि  आत्मा, मन और चेतना को जोड़ने की जीवनशैली है।  हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आज विश्वभर में इसके वैज्ञानिक लाभों को स्वीकार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दुहराया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने के पीछे  वैज्ञानिक कारण है। 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है। इसी दिन दक्षिणायन की शुरुआत होती है। योग हमारी 15 हजार साल पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है।योग केवल शारीरिक क्रियाओं का नाम नहीं है, बल्कि मन की स्थिरता, भावनाओं का संतुलन, और आत्मा की शुद्धता की साधना है।
पत्रकार चौथा स्तम्भ
स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से संवाद किया। पत्रकारों ने पूछा कि बिलासपुर में पत्रकारों को ठीक करने को कहते हैं। रायपुर में बाउंसरों से पिटवा देते है… रिपोर्टिंग पर बेन लगा देते है। पत्रकारों से चिढ़ते है या विवाद खड़ा करने की आदत है ?  श्याम बिहारी ने बताया कि मैंने पत्रकारों को रोकने के लिए कभी नहीं कहा। किसी पत्रकार से दुर्व्यवहार भी नही किया। बिलासपुर के मीडिया साथी  पास बयान लेने आते है ..जवाब देता हूं।
मेकाहारा में बाउंसरों ने मारपीट किया..कड़ी कार्रवाई भी हुई है। आरोपियों को जेल भेजा गया । इसके पहले जुलूस भी निकाला गया।  स्वास्स्थ्य मंत्री ने कहा कि पत्रकारों के लिए हॉस्पिटल में रिपोर्टिंग के लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन है।  जल्द हो पत्रकारों के साथ बैठकर व्यवस्था को बेहतर बनाने के काम करेंगे। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया की उपेक्षा कर लोकतंत्र को नहीं चलाया जा सकता।
सही ढंग से पेश आए
बावजूद इसके बिलासपुर जिला अस्पताल सर्जन जानकारी मांगने पर पत्रकारों को डराते धमकाते हैं। पत्रकार होने समेत शिकायत करने वाले से प्रमाण मांगते हैं। क्या सिम्स और बिलासपुर जिला अस्पताल को भी समझाएंगे। मंत्री ने कहा कि जानकारी नही है। संभव है जिला अस्पताल सर्जन पत्रकार को नहीं पहचानता हो। फिर निर्देश देंगे कि व्यवहार सही रखें। पत्रकारों के साथ गलत तरीके से पेश आने पर कार्रवाई करेंगे।
कोई दुश्मनी नहीं
सरकार को बिलासपुर से क्या दुश्मनी है। नैचरोपैथी रायपुर में खुलेगा…आपकी घर से रायपुर दूर ..बिलासपुर करीब है। फिर भी सरकार की सारी योजनाएं रायपुर को ही समर्पित रहती है। बिलासपुर से सौतेला व्यवहार कब तक। जायसवाल ने बताया कि मंत्री बनने के बाद बिलासपुर के लिए बहुत काम किया हूं। मल्टी सुपर स्पेशलिटी का उद्घाटन किया।  सिम्स् को सात सौ करो़ड दिया। नया भवन बनेगा..जमीन भी दिया। आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए काम किया। बावजूद इसके बिलासपुर से यदि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की मांग होगी तो हम उसे जरूर पूरा करेंगे। बिलासपुर से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है।
जल्द होगी भर्तियां
               बिना स्टाफ मल्टी सुपर स्पेशलिटी का उद्घाटन कर दिया गया। इतनी हड़बड़ी क्यों…सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भर्तियां करेंगे, व्यवस्था धीरे धीरे ठीक हो जाएगी। मंत्री मंडल फेरबदल का स्वास्थ्य मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।
                       पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि भी उपस्थित थे।’
Back to top button
casibomultrabet girişgrandpashabet girişholiganbet girişvaycasino girişjojobetholiganbet girişcasibomcasibom girişvaycasinojojobetgrandpashabetbets10casibom giriş