रायपुर… छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज बड़ा घटनाक्रम हुआ। 81 लाख रुपए के इनामी समेत कुल 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा बताया।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है। लगातार आत्मसमर्पण से साफ है कि माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं । हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “बस्तर तेजी से शांति और विकास की दिशा में बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।”

राज्य में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का ताजा घटनाक्रम सुरक्षा बलों और सरकार की रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.