सुकमा.. सुकमा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पाकेला गांव स्थित सरकारी आवासीय पोर्टा केबिन स्कूल में सहायक शिक्षक धनंजय साहू को बुधवार को छात्रों के भोजन में फिनाइल मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, साहू ने छात्रावास अधीक्षक दुजाल पटेल से निजी रंजिश के चलते यह खौफनाक साजिश रची थी। घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है, जब स्कूल के छात्रों के लिए तैयार रात के खाने में फिनाइल डाला गया। एक कर्मचारी ने भोजन में दुर्गंध महसूस की और पास में फिनाइल की खाली बोतल देखकर अधीक्षक को इसकी सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए भोजन को फौरन सुरक्षित तरीके से फेंक दिया । जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच में शिक्षक साहू की भूमिका सामने आने के बाद छात्रावास अधीक्षक ने छिंदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को साहू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया कि उसने यह कदम अधीक्षक के साथ निजी विवाद के कारण उठाया। साहू दुर्ग जिले के पतोरा गांव का निवासी है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या घटना में अन्य कोई भी शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.