तखतपुर…तखतपुर पुलिस ने पाकिटमारी की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी तगड़ी कार्रवाई से एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। पकड़े गए आरोपी से 20,000 नगद बरामद किया गया, जिससे अब तक कुल 38,000 की रकम जब्त की जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी राजेन्द्र मेरसा, निवासी ग्राम बराही, ने 13 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंडी चौक तखतपुर में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने पाकिटमारी कर ली।

घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पंडरिया, कबीरधाम से दबोचकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं, फरार आरोपी अश्वनी सौरा निवासी बैराग पारा, वार्ड क्रमांक-11, पंडरिया को पुलिस ने 19 सितम्बर को धर दबोचा।

अब तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरतें, क्योंकि ऐसे गिरोह मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते हैं