बिलासपुर… छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर बोरीपारा, बिलासपुर में 1000 सीट क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भवन बनने जा रहा है। इस निर्माण के लिए शासन ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग से 22.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। माननीय मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर इस ऑडिटोरियम का नाम “The Platinum Hall” रखा जाएगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन

 ऑडिटोरियम 7905 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित होगा और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित रहेगा।

बेसमेंट फ्लोर – पार्किंग, किचन, इलेक्ट्रिकल रूम और लेडीज़-जेण्ट्स वॉशरूम की सुविधा।

ग्राउंड फ्लोर – कॉमन एवं वीआईपी पोर्च, एंट्रेंस लॉबी, वीआईपी लिफ्ट व सीढ़ियां, ऑडिटोरियम हॉल, वीआईपी लाउंज, वीआईपी डाइनिंग व किचन, पुरुष एवं महिला वॉशरूम, चेंजिंग रूम, ग्रीन रूम और कंट्रोल रूम।

फर्स्ट फ्लोर – 1000 सीटर ऑडिटोरियम हॉल, पुरुष एवं महिला वॉशरूम और HVAC रूम।

सेकंड फ्लोर – लॉबी और वीआईपी एफसी कक्ष।

बेहतरीन व्यवस्था

भवन के सामने गार्डन और पार्किंग की अलग व्यवस्था होगी, जिसमें करीब 300 वाहनों की पार्किंग सुविधा मिलेगी। संपूर्ण भवन वातानुकूलित रहेगा और अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा।

न्यायालय परिसर का गौरव बनेगा

हाईकोर्ट परिसर में निर्मित यह ऑडिटोरियम न केवल न्यायिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, बल्कि इसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अत्याधुनिक और बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है।