बिलासपुर… समाज कल्याण विभाग ने रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को कल्याण कुंज वृद्धाश्रम और सुवाणी प्रशामक देखरेख गृह जोरापारा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने वृद्धजनों को शाल, श्रीफल और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा फल वितरण भी किया गया।

 वृद्धाश्रम की नौबत न आए—महापौर

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि वर्तमान समय में वरिष्ठजनों का जीवनयापन कठिन होता जा रहा है। ऐसे में समाज और परिवार दोनों को मिलकर ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए, जिससे उन्हें वृद्धाश्रम जाने की स्थिति ही न बने। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए उनके प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना सभी की जिम्मेदारी है।

 स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का वितरण

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के चिकित्सकों की टीम ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी प्रदान की गईं। विभागीय अधिकारियों ने इस अवसर पर वरिष्ठजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ ले सकें।

 समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 आयोजन में समाजसेवी, पार्षद व संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक टी.पी. भावे, वार्ड पार्षद कृपाल सिंह भोगल और अमित तिवारी, कल्याण कुंज आश्रम के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल, सतीश शाह, डॉ. पमलेश साहू, डॉ. अब्दुल रज्जाक खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।