बिलासपुर…. अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने पचपेड़ी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केवटाडीह गांव में दबिश देकर एक युवक के कब्जे से देशी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना पचपेड़ी की यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसके तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

गांव में छिपाकर रखी थी शराब

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी पचपेड़ी की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केवटाडीह निवासी प्रमोद साहू अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में देशी मदिरा अपने कब्जे में रखे है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेड के दौरान आरोपी प्रमोद साहू पिता अमरनाथ साहू  निवासी केवटाडीह थाना पचपेड़ी, के कब्जे से 40 पाव देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.