LIVE UPDATE
Bilaspur

आंगन बना कत्लखाना! बेलगहना में 7 किलो गौमांस के साथ आरोपी गिरफ्तार

तड़के रेड, आंगन में कट रहा था गौमांस—बेलगहना में 7 किलो मांस के साथ आरोपी दबोचा

बिलासपुर…बेलगहना चौकी पुलिस ने गौमांस रखने और काटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। करहीकछार गांव में तड़के सुबह दबिश देकर पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 7 किलो मांस और काटने में प्रयुक्त औजार जब्त किया।

सूचना पर तत्काल एक्शन, सुबह-सुबह रेड

सोमवार को बेलगहना निवासी जय गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि करहीकछार में बिजली ऑफिस के पास रहने वाला व्यक्ति गौमांस रखकर काट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलते ही मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी।

आंगन में मांस काटते मिला आरोपी

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी अपने घर के आंगन में बैठकर मांस के टुकड़े करता मिला। मौके से लगभग 7 किलो कटा हुआ मांस और एक टंगली जब्त की गई।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गाय और भैंस को काटकर मांस को सुखाकर रखता था और खाने के लिए इस्तेमाल करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की।

कानूनी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी , निवासी करहीकछार के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button