बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कक्षा 10वीं और 12वीं की गत वर्ष की परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई तथा इस वर्ष और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि उनकी शैक्षणिक क्षमता बढ़े और जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हो। उन्होंने निर्देश दिया कि संकुल स्तर पर आने वाली शालाओं का लगातार निरीक्षण करें तथा छात्रों की पढ़ाई की समीक्षा कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के आयोजन पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को उभारने के अवसर प्रदान करें, जिससे उनमें आत्मविश्वास का विकास होगा।

शैक्षणिक सुविधा से जुड़े अन्य विषयों पर भी कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराए जाएँ। जिन विद्यार्थियों के पास अभी दस्तावेज नहीं हैं, उनके लिए विशेष कैंप आयोजित कर आवश्यक कागज़ात संकलित कर प्रमाण पत्र बनवाकर उपलब्ध कराया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालयों की अधोसंरचना, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कलेक्टर ने शिक्षकों से उपस्थिति समय एवं नियमित अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कार्य में निष्ठा और जिम्मेदारी से योगदान दें, जिससे बच्चों का शैक्षणिक स्तर और ऊँचा उठे।

कलेक्टर ने बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें केवल किताबों तक सीमित न रखकर, आसपास के वातावरण, प्रायोगिक गतिविधियों और जीवन से जुड़े अनुभवों से भी जोड़ें। इससे शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और बच्चों का व्यक्तित्व विकसित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डा. डी.एन. मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई।