बिलासपुर…पूर्व विधायक  शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश से किया गिरफ़्तार कर लिया है..पोलिस कप्तान रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि आरोपी ने मोबाइल से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देने के साथ  20 लाख की मांग की थी.. iएफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा..आरोपी का नाम मधुबनी बिहार निवासी बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय है..

वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने जानकारी दिया कि 25-06-2025 को पूर्व विधायक  शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, सकरी, थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया..पूर्व विधायक ने  जानकारी दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने  मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी को अगवा करने की धमकी दिया…लड़की दिल्ली में अध्ययनरत है..आरोपी ने 20 लाख लाख की फिरौती मांगा… 

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ़्तारी का आदेश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी  रोशन आहुजा .प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था,.. विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।

इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।