सूरजपुर।शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के निर्देश तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता के खिलाफ गरजीं आवाजें: आज प्रदेश भर के ब्लॉक मुख्यालयों में धरना
छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता के खिलाफ गरजीं आवाजें: आज प्रदेश भर के ब्लॉक मुख्यालयों में धरना
रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता और सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है. शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की शुरुआत डीएमसी मनोज साहू और सहायक संचालक अजय सिंह ने सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। डीएमसी मनोज साहू ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा विकसित करने में विज्ञान शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाला समय एआई और नवाचार का है। वैज्ञानिक सोच और नए विचारों के माध्यम से विद्यार्थी इस क्षेत्र में अपने करियर की दिशा तय कर सकते हैं। सहायक संचालक अजय सिंह ने भी विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर अपनी बात रखी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सुरक्षा न्याय यात्रा के तहत विकासखंडों में रैली-ज्ञापन, शिक्षकों से आंदोलन को जनव्यापी बनाने की अपील
सेवा सुरक्षा न्याय यात्रा के तहत विकासखंडों में रैली-ज्ञापन, शिक्षकों से आंदोलन को जनव्यापी बनाने की अपील
रायपुर/छत्तीसगढ़। शिक्षक साझा मंच के बैनर तले चल रही सेवा सुरक्षा न्याय यात्रा के तहत आज 22 अगस्त को प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पांच उप-विषयों पर विशेषज्ञों ने परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. धनंजय पांडे, प्राध्यापक, नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर ने ‘सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग विषय पर जानकारी दी। डॉ. ओम प्रकाश, प्राध्यापक, शासकीय वेटरनरी महाविद्यालय सूरजपुर ने जल संचयन, जल के प्रभावी उपयोग, जल पुनर्चक्रण और जल संरक्षण पर परियोजना आधारित जानकारी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल के गेट पर ताला जड़ना पड़ा भारी, उपसरपंच और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज
स्कूल के गेट पर ताला जड़ना पड़ा भारी, उपसरपंच और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ /छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से शिक्षा के मंदिर में बाधा डालने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. तुलसीराम रहंगडाले, प्राध्यापक, रेवती रमण महाविद्यालय सूरजपुर ने खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य विषय से जुड़ी वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. संदीप सोनी, प्राध्यापक, नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर ने अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कम करना, पुनः उपयोग, पुनः प्राप्ति, पुनः डिजाइन और पुनर्चक्रण की उपयोगिता एवं संभावनाओं को समझाया। संतोष कुमार उपाध्याय, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मीपुर ने ऊर्जा के अन्वेषण, प्रयोग, सुधार एवं विकास से संबंधित परियोजनाओं के निर्माण की जानकारी दी।

 

कार्यशाला में जिले के पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने परियोजना के लिए विषय चयन, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और परियोजना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में पंजीयन की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए 31 दिसंबर 2026 तक पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शंभू प्रसाद निषाद ने किया। कार्यशाला के आयोजन में संस्था की प्राचार्य श्रीमती अनु कांडे, सुनील कुमार पांडे, डॉ. निशा सिंह, दीपक पटेल, दुष्यंत राजवाड़े, गोपाल सिंह, दिनेश प्रजापति और आदित्य दुबे का सहयोग रहा।

 

कार्यशाला में शिक्षकों ने स्थानीय समस्याओं को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से समझने तथा उनके वैज्ञानिक समाधान पर आधारित परियोजनाएं तैयार करने की दिशा में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों की सहभागिता से कार्यशाला में विज्ञान, नवाचार और सतत विकास को लेकर उपयोगी चर्चा हुई।