Raksha Bandhan 2026/भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार साल 2026 में 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. श्रावण पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं. हालांकि, इस बार त्योहार की तारीख को लेकर तो कोई संशय नहीं है

लेकिन पंचांग की गणनाओं ने लोगों के मन में कुछ सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. दरअसल, इस साल रक्षाबंधन के दिन ‘पंचक’ का साया रहेगा और साथ ही ‘चंद्र ग्रहण’ की भी चर्चा हो रही है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या इन परिस्थितियों में राखी बांधना शुभ होगा या नहीं.

ये खबर भी पढ़ें…
How many SIM cards can one person have-एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM ली तो तुरंत सस्पेंड होगा कनेक्शन
How many SIM cards can one person have-एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM ली तो तुरंत सस्पेंड होगा कनेक्शन
How many SIM cards can one person have। दिल्ली।केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योतिषीय गणना और पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि की महत्ता के कारण रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा.

राहत की बात यह है कि इस साल बहनों (Raksha Bandhan 2026) को ‘भद्रा’ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी. जहां तक चंद्र ग्रहण का सवाल है, तो 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण जरूर लग रहा है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. शास्त्रानुसार, जो ग्रहण दिखाई नहीं देता, उसका सूतक काल मान्य नहीं होता. इसलिए, ग्रहण की वजह से राखी बांधने या पूजा-पाठ करने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Sugar price hike -त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर नकेल: केंद्र सरकार ने घटाई स्टॉक सीमा, अब 15 दिन से ज्यादा भंडारण पर रोक
Sugar price hike -त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर नकेल: केंद्र सरकार ने घटाई स्टॉक सीमा, अब 15 दिन से ज्यादा भंडारण पर रोक
Sugar price hike। दिल्ली।आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान मिठास में कड़वाहट घुलने से रोकने और चीनी की आसमान छूती कीमतों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब बात करते हैं ‘पंचक’ की, जिसे लेकर अक्सर लोगों के मन में भय रहता है. इस बार पंचक 27 अगस्त की दोपहर 1:35 बजे से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगा, यानी रक्षाबंधन का पूरा पर्व पंचक के घेरे में होगा. लेकिन जानकारों का मानना है कि पंचक के दौरान राखी बांधना अशुभ नहीं होता.

विशेष रूप से इस बार पंचक गुरुवार से शुरू हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ‘दोषरहित’ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक में शुभ कार्य, पूजा, दान और भाई को राखी बांधने जैसे मांगलिक कार्यों पर कोई रोक नहीं होती है. इसलिए बहनें बिना किसी संकोच के अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा ‘एआई प्लस’ प्लान
भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा ‘एआई प्लस’ प्लान
दिल्ली।अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पात्र कॉलेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) के लिए सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त की बात करें, तो 28 अगस्त की सुबह का समय सर्वोत्तम है. राखी बांधने का मुख्य मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से शुरू होकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगा. इस अवधि में पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होगी. कुल मिलाकर बहनों के पास राखी बांधने के लिए लगभग 3 घंटे 51 मिनट का श्रेष्ठ समय होगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है. साथ ही 9:48 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो जाएगी. ऐसे में पंचांग के अनुसार सुबह 9:48 बजे से पहले राखी बांध लेना सबसे उत्तम और फलदायी रहेगा.