Civil judge exam।सुप्रीम कोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर सीधी भर्ती के पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अनिवार्य 3 साल की वकालत (लीगल प्रैक्टिस) की शर्त को घटाकर 1 साल कर दिया है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने मई 2025 के फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर यह राहत भरा फैसला सुनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, तीन जजों की पीठ में जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने असहमति जताई। शीर्ष अदालत ने माना कि बिना किसी संक्रमणकालीन व्यवस्था (transitional arrangement) के 3 साल की शर्त लागू करने से युवा वकीलों, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

नए दिशानिर्देशों के तहत सुप्रीम कोर्ट ने 20 मई 2025 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए एक विशेष छूट (transition period) दी है। इस दौरान जारी होने वाले न्यायिक सेवा विज्ञापनों में सभी लॉ ग्रेजुएट्स बिना पूर्व वकालत अनुभव के भी आवेदन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन उम्मीदवारों को आवेदन के उद्देश्य से एक साल की प्रैक्टिस पूरी मान लिया जाएगा और उन्हें किसी प्रैक्टिस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी।

हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को ‘ट्रेनी ज्यूडिशियल ऑफिसर’ के रूप में एक साल स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी में सघन प्रशिक्षण लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद एक साल की क्लर्कशिप होगी, जिसमें शुरुआती 6 महीने प्रधान जिला जज या उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और अगले 6 महीने हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में काम करना होगा।

वहीं, 1 अप्रैल 2027 या उसके बाद निकलने वाले भर्ती विज्ञापनों के लिए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम एक वर्ष की ‘एक्टिव प्रैक्टिस’ होना अनिवार्य होगा। इस प्रैक्टिस का सत्यापन सर्टिफिकेट के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रभावी अदालती कार्रवाई में उम्मीदवार की उपस्थिति और भागीदारी दर्ज होनी चाहिए।

चयन के पश्चात इन उम्मीदवारों को भी एक साल की एकेडमी ट्रेनिंग और एक साल की क्लर्कशिप पूरी करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया और मूल्यांकन में संतोषजनक प्रदर्शन के बाद ही उन्हें नियमित न्यायिक अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।