सूरजपुर। द अपराधों की विवेचना को तकनीक से जोड़ते हुए पुलिस विभाग ने जिले के 60 विवेचकों को हाईटेक स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने इन मोबाइल फोन का वितरण किया। इनका उपयोग ई-साक्ष्य ऐप सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। प्रत्येक मामले की विवेचना निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और कानून के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने विवेचकों को नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का पालन करते हुए विवेचना करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपराधों की जांच में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में ई-साक्ष्य ऐप का प्रभावी उपयोग जरूरी है। विवेचक घटनास्थल का डिजिटल दस्तावेजीकरण, फोटो, वीडियो, लोकेशन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सुरक्षित तरीके से संकलन करें, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया में भी प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईटेक मोबाइल फोन मिलने से विवेचकों को घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य जुटाने, उनका सुरक्षित संकलन करने और अनुसंधान से जुड़े कार्यो को मौके पर ही पूरा करने में सुविधा होगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्वरित समन्वय भी हो सकेगा।

पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को डिजिटल ऐप्स और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग का फोकस नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा, मजबूत बीट व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में सुधार पर भी रहेगा।