Teacher suspend: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित बालक आश्रम नागलसर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां के प्रधान अध्यापक चेरंगू राम नाग को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने और छात्रों को पिछले साल की अंकसूची (मार्कशीट) न देने के कारण की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, 20 सितंबर को जब अधिकारियों ने नागलसर के बालक आश्रम का निरीक्षण किया, तो प्रधान अध्यापक चेरंगू राम नाग बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने कक्षा पांचवीं के कुछ छात्रों को पिछले वर्ष की अंकसूची भी वितरित नहीं की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस लापरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए, प्रधान अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन के दौरान, चेरंगू राम नाग का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर कार्यालय होगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.