राजनांदगांव। Chhattisgarh के rajnandgaon जिले में रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल को suspend कर दिया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक हेड कांस्टेबल को 20 हजार की रिश्वत लेते acb की टीम ने 4 नवंबर को गिरफ्तार किया था। मामले को sp ankita sharma ने गंभीरता से लिया और प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी के तत्काल बाद उसे suspend कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गौरव निवासी मंगल विहार मोवा raipur के द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि जिला rajnandgaon के थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव के द्वारा एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने व परेशान नहीं करने के एवज् में रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर 4 नवम्बर को ट्रेप आयोजित कर थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20,000 (बीस हजार रुपये) रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।