LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश – समिति नहीं बनाई तो 50 हजार का जुर्माना पक्का!

बिलासपुर… कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब जिले के सभी शासकीय और निजी संस्थानों—दुकान, शो-रूम, स्कूल, अस्पताल, बैंक, एनजीओ और ट्रस्ट सहित—जहाँ 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां आंतरिक शिकायत समिति  का गठन अनिवार्य किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि यदि किसी भी संस्था ने समिति का गठन नहीं किया तो उस पर 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कार्रवाई महिला कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत की जाएगी।

समिति की संरचना

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक संस्था में गठित समिति की अध्यक्षता संस्थान की वरिष्ठ महिला अधिकारी करेंगी। इसके अलावा कम से कम दो अन्य महिला कर्मचारी और एक सदस्य किसी एनजीओ से शामिल होंगे। समिति के गठन के बाद उसकी जानकारी कार्यस्थल पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

विभागों की जिम्मेदारी

इस संबंध में श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त निजी संस्थानों का सर्वेक्षण किया जाएगा। समिति गठन का प्रारूप और आवश्यक जानकारी व्हाट्सएप क्रमांक 99075-65353 पर उपलब्ध है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close