LIVE UPDATE
Bilaspur

महुआ माफिया पर करारा प्रहार: नाला-तालाब तक खंगाला, हजारों लीटर लाहन नष्ट, दो गिरफ्तार

अवैध शराब पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: गनियारी में तड़के छापा, कच्ची भट्ठियां ध्वस्त, आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर…जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई तेज होती दिख रही है। आबकारी विभाग लगातार सघन गश्त और दबिश के जरिए अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में 25 अप्रैल की अल सुबह गनियारी इलाके में टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को शराब बनाते समय हिरासत में लिया और बाद में न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल कराया।

अल सुबह दबिश, मौके से शराब बरामद

गनियारी थाना कोटा क्षेत्र में आबकारी टीम ने विक्की वर्मा, पिता रज्जू, उम्र 36 वर्ष के कब्जे से 95 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं सरातू वर्मा, पिता बहोरन वर्मा, उम्र 32 वर्ष के पास से 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क/च, 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

नाला, तालाब और खेत से लाहन बरामद

कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। टीम ने गनियारी के सूर्यवंशी मोहल्ले में अलग-अलग स्थानों—नाला, तालाब और खेतों में छिपाकर रखे गए अवैध महुआ लाहन पर भी कार्रवाई की।

करीब 140 लीटर महुआ शराब और 2760 लीटर लाहन, जिसे अवैध शराब निर्माण के लिए संग्रहित किया गयाl आबकारी टीम ने बरामद लहन को, मौके पर ही नष्ट कियाl

निर्देश से लेकर क्रियान्वयन तक सख्ती

पूरी कार्रवाई को कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और आबकारी उपायुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। जिला आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सम्पूर्ण पूर कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी और जयशंकर कमलेश सहित अन्य स्टाफ अहम योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close