LIVE UPDATE
Bilaspur

छोटे शहर से बड़ी उड़ान: पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन

दोनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट

रामानुजगंज( पृथ्वी लाल केशरी)…नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 स्थित साई बाबा पब्लिक हाई स्कूल से एक सकारात्मक और प्रेरक खबर सामने आई है। स्कूल के दो छात्रों—सान्वी गुप्ता और नयन द्विवेदी—का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है। इस उपलब्धि ने पूरे स्कूल परिसर और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है।

जैसे ही चयन की सूचना सामने आई, स्कूल में उत्साह दिखा और परिवारों के चेहरों पर संतोष साफ नजर आया। यह सफलता सिर्फ दो छात्रों की नहीं, बल्कि उस निरंतर मेहनत और अनुशासन की है, जो स्कूल और शिक्षकों ने मिलकर तैयार किया।

संस्थान के संस्थापक मनोज कुमार ने इसे बच्चों की लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया। उनका कहना है कि दोनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहे हैं। यही समर्पण आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है।

स्कूल के शिक्षकों ने भी इस सफलता को सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया और छात्रों को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं अभिभावकों ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन ने ही बच्चों को इस स्तर तक पहुंचाया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close