बिलासपुर…जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे आवारा पशुओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने साफ कहा कि रात 10 बजे से 2 बजे तक सड़क हादसों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए इस समयावधि में विशेष गश्त बढ़ाई जाए। सड़कों पर झुंड बनाकर बैठे मवेशियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर हटाया जाए और जिम्मेदार पशु मालिकों की पहचान कर उन पर एफआईआर दर्ज की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दर्जन पशु मालिकों पर कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि अब तक करीब एक दर्जन पशु मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मवेशियों को सड़क पर छोड़ा गया है, उनमें टैगिंग की जाए और कोटवार व ग्रामीणों के माध्यम से मालिकों की पहचान सुनिश्चित कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसों पर लगेगी लगाम

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि हादसों को रोकना तभी संभव होगा जब एसडीएम, जनपद पंचायत, सीएमओ और संबंधित विभाग अपने काम की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने ग्रामीणों को भी जिम्मेदार और जागरूक बनाने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गो-धाम स्थापना प्रगति पर समीक्षा

बैठक में गो-धाम स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अब तक केवल 5 स्थानों से पंचायत प्रस्ताव आए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पंचायतें प्रस्ताव भेजें ताकि बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी करियारे सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग, आरटीओ और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।