महाराष्ट्र…नागपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 26 वर्षीय महिला ने अपने ही सौतेले बेटे पर कई बार जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नौकरी के बहाने पहचान, मंदिर में शादी

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगों के ‘खाते’ पर पुलिस की नजर, एसएसपी ने बैंकों को दिया अलर्ट
साइबर ठगों के ‘खाते’ पर पुलिस की नजर, एसएसपी ने बैंकों को दिया अलर्ट
बिलासपुर...साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस ने अब बैंकिंग व्यवस्था को साइबर अपराधियों के खिलाफ सुरक्षा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में एक निजी बैंक मैनेजर विकास श्रीवास्तव से हुई थी। महिला का आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में मंदिर में शादी कर ली गई। शादी के बाद वह पति के घर में रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात विकास की पहली पत्नी के बेटे अक्षत से हुई।

घर में अकेला पाकर हमला

ये खबर भी पढ़ें…
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
बिलासपुर...अपराध रोकने में कई बार पुलिस की कार्रवाई से पहले एक सजग नागरिक की सतर्कता अहम कड़ी बन जाती है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवादों के बीच नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 को आरोपी युवक ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार डर और दबाव के बीच महिला चुप रही, लेकिन बाद में गर्भवती होने पर मामला सामने आया।

पति पर भी गंभीर आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
बिलासपुर।समग्र सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिअत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में  आहूत की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता का कहना है कि जब उसने पूरी घटना अपने पति को बताई तो उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की। महिला के मुताबिक पति ने बदनामी और बेटे के भविष्य का हवाला देकर उसे चुप रहने के लिए कहा।

पुलिस ने दर्ज किया केस

आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाकर मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।