Cg tourism।कांकेर। प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य से भरपूर कांकेर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हंै। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्ला के पिच्चेकट्टा जलाशय भी नए वाॅटर एडवेंचर के रूप में विकसित हो रहा है।

बुधवार को सांसद  भोजराज नाग ने यहां मावली हिल्स के नाम से विकसित किए गए नए वॉटर एडवेंचर का शुभारंभ किया। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों के लिए टीईटी तो स्कूल शिक्षा की नीतियों के संचालन करने वालों की भी हो परीक्षा, रंगमंच से निकले विरोध के तीर
शिक्षकों के लिए टीईटी तो स्कूल शिक्षा की नीतियों के संचालन करने वालों की भी हो परीक्षा, रंगमंच से निकले विरोध के तीर
सूरजपुर। शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिले में पिच्चेकट्टा जैसे सैकड़ांे पिकनिक स्पाॅट हंै, लेकिन पिछले कई दशकों तक माओवादियों के आतंक के चलते यहां की पर्यटन केंद्रों का समुचित विकास नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की पहचान गोला-बारूद से होती थी, अब यह पर्यटन केंद्र के तौर पर जाना जाएगा। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हॉकी में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, देश की पहली स्टेट लीग का शंखनाद
हॉकी में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, देश की पहली स्टेट लीग का शंखनाद
बिलासपुर.. छत्तीसगढ़ की हॉकी प्रतिभाओं के लिए अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता और बड़ा होने जा रहा है। प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भानुप्रतापपुर विधायक ने कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और इससे सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि माओवादियों की मौजूदगी के कारण कुछ क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए थे, किन्तु अब ऐसे सभी जगहों का प्राथमिकता से विकास होगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर विकास कार्य, पर्यटन स्थलों में कार्य कराए जा रहे हंै।

ये खबर भी पढ़ें…
वार्ता का बुलावा, फिर भी पदयात्रा पर अडिग शिक्षक, टीईटी आंदोलन में अब आर-पार का मूड
वार्ता का बुलावा, फिर भी पदयात्रा पर अडिग शिक्षक, टीईटी आंदोलन में अब आर-पार का मूड
जशपुर/दुर्ग। (मनीष जायसवाल) टीईटी, पदोन्नति और शिक्षकों से जुड़ी दूसरी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मंगलवार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां जो भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसे जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा।