बिलासपुर… अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस के प्रयासों को राज्य स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस को दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार मिले। अजाक थाना बिलासपुर को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार और अजाक के उप पुलिस अधीक्षक डीआर टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन हर वर्ष अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों की रोकथाम और ऐसे मामलों में प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करता है। इस वर्ष राज्य स्तर पर पांच प्रमुख पुलिस पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट कार्यों का चयन हुआ, जिसमें बिलासपुर पुलिस ने दो पुरस्कार हासिल किए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर से रायपुर पहुंचे वरुण राजपूत, संभालेंगे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कमान; रायपुर से सरगुजा और बिलासपुर से जगदलपुर तक बदली जिम्मेदारियां
बिलासपुर/ नवा रायपुर... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश में ग्रामीण सड़क और निर्माण कार्यों से जुड़े 18 मुख्य अभियंता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर अजाक थाना बिलासपुर का चयन शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार के लिए हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर थाना को रनिंग शील्ड के साथ 50 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र मिला। वहीं अजाक के उप पुलिस अधीक्षक डीआर टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अजाक थाना को मिले सम्मान के पीछे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में बेहतर विवेचना, समयबद्ध कार्रवाई, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई प्रमुख आधार रहे। सम्मान के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी निरोत्तम साहू सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी 5-5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
झोले में 20 नग, डिक्की में 20… शराब की खेप लेकर निकले दो अपचारी बालक पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर...अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार दूसरी बार बिलासपुर की दस्तक

बिलासपुर पुलिस के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार दूसरे वर्ष उसे राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। पिछले वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से नवाजा गया था। लगातार दो वर्षों तक सम्मान मिलना अजाक मामलों की विवेचना और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली में निरंतरता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
कहीं नाला बंद, कहीं खेत में ट्रांसफार्मर… जनदर्शन में खुली गांव-शहर की समस्याओं की परतें
बिलासपुर... जिला कार्यालय में मंगलवार को लगा जनदर्शन सिर्फ आवेदनों की कतार नहीं था। यहां शहर और गांव की अलग-अलग तस्वीरें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कप्तान बोले.. कमजोर वर्ग का भरोसा

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल किसी एक अधिकारी या थाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि किसी पीड़ित को यह महसूस न हो कि उसकी बात नहीं सुनी जा रही है। विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान पुलिस की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पुलिस का प्रयास रहेगा कि कानून का भरोसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय होने पर उसे समय पर न्याय मिले।

टीमवर्क ने दिलाई उपलब्धि

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने भी इस उपलब्धि को पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सम्मान से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।

बिलासपुर पुलिस ने राज्य स्तरीय सम्मान को जिले की जनता के विश्वास और सहयोग से जुड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।