सूरजपुर।छत्तीसगढ़ राज्य सहित सूरजपुर जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जारी है। इसी प्रक्रिया की आड़ में साइबर ठग सक्रिय हो गए है। जो लोगों के मोबाइल नंबर और ओटीपी का दुरुपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इसको लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

एसएसपी ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरने के नाम पर यदि किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आए और वह आपके मोबाइल पर आए ओटीपी की मांग करे, तो तुरंत मना कर दें। कॉल करने वाले को स्पष्ट कहे मैं कार्यालय जाकर या अपने बीएलओ से संपर्क करूंगा। यदि फोन करने वाला व्यक्ति दबाव बनाए, धमकाए या ओटीपी बताने के लिए जोर दे, तो बिना देर किए नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में सूचना दें।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया में मोबाइल नंबर देना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कुछ साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, बीएलओ फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ कभी भी ओटीपी नहीं मांगता। अतः ओटीपी मांगने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से धोखाधड़ी की नीयत से ऐसा करता है।

डीआईजी व एसएसपी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा सतर्क रहें किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा साइबर फ्रॉड बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.