Cjp protest।देश-दुनिया में मशहूर सोशल एक्टिवस्ट sonam wangchuk ने एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने 26 दिन बाद आमरण अनशन तोड़ने के बाद उठे सवालों पर नाराजगी जताई. सोनम पर केंद्र सरकार के साथ डील करने के आरोप लगे हैं.

Cjp protest।sonam wangchuk ने आरोप लगाने वालों से सवाल किया कि आखिर मेरे अनशन तोड़ने पर इतना बवाल क्यों मचा है? 26 दिन मांगें मनवाने के लिए अनशन करने के बाद अब क्या मुझे ईमानदारी साबित करनी होगी? आखिर मैं केंद्र सरकार के साथ डील क्यों करुंगा?

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर सोनम पर डील करने के आरोप लगे तो उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि छात्रों के लिए 26 दिन तक उपवास रखा तो 11 किलो वजन कम हो गया. मांसपेशियों का द्रव्यमान भी कम हुआ.

अंग और मस्तिष्क डैमेज होने की कगार पर पहुंच गए थे. लद्दाख की कड़ाके की ठंड छोड़कर दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में यह सब करने के बाद क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेना होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

sonam wangchuk ने कहा कि क्या मुझे साबित करना होगा कि मेरा उपवास कितना पवित्र था? मैंने अनशन सरकार के मंत्री के हाथों जूस पीकर तोड़ा तो क्या इसका मतलब यह है कि मैंने कोई समझौता किया?

ऐसे लोगों को पैदा करने वाले देश पर शर्म आती है, जहां से ऐसे घटिया विचार उपजते हैं. मैं किसी को दोष नहीं देता क्योंकि आप में से अधिकांश को इस बात की जानकारी नहीं है कि मैं किन परिस्थितियों से गुजरा हूं, पिछले दिनों मेरा परिवार किन हालात से गुजरा है. कोई नहीं समझ सकता वो मनोस्थित.

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनम ने कहा कि इसलिए किसी की बात सुनने से पहले, उनके बैकग्राउंड को जरूर देखें. क्या वे कोई द्वेष रखते हैं? क्या वे किसी ऐसी राजनीतिक पार्टी से हैं, जो किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के प्रति द्वेष रखती है या वे एक निष्पक्ष व्यक्ति हैं? यदि वे निष्पक्ष हैं तो निश्चित रूप से उनकी बात सुनें.

इस तरह सवाल उठाकर, आरोप लगाकर मेरे उपवास का अपमान किया गया है. मेरी निष्ठा, कर्तव्य और ईमानदारी का अपमान किया गया है और यह अपमान किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.