दिल्ली।सोशल मीडिया आज सिर्फ इंटरनेटमेंट के लिए ही नहीं रह गया है, बल्कि ये लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का जरिया बन गया है. अभी चल रहे नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में सोशल मीडिया instagram का बहुत बड़ा हाथ है.

जेनजी अपनी बात करने के लिए फेसबुक, ट्विटर से ज्यादा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मत्रियों को instagram पर ज्यादा एक्टिव रहने और रील्स से जरिए जेनजी और युवाओं से जुड़ने की सलाह दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इन सबके बीच दिलचस्प बात ये है कि इन सभी मंत्रियों में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा है. वहीं कई मंत्री ऐसे भी हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ हजार लोग ही फॉलो करते हैं.

नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को जेन जी का मूवमेंट कहा जा रहा है. इस जनरेशन की सोशल मीडिया पसंद भी अलग है. फेसबुक और एक्स के मुकाबले ये अपना सबसे ज्यादा समय इंस्टाग्राम पर बिताते हैं. इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह दी है. प्रधानमंत्री का कहना है कि मंत्री इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से रील्स और दूसरे कंटेंट पोस्ट करें, ताकि जेन जी के साथ सीधा जुड़ाव बनाया जा सके.

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी नेताओं से सबसे आगे हैं. उनके इस्टाग्राम पर करीब 10.2 करोड़ फॉलोअसर्स है, जिससे वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी शामिल हैं. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं.

कैबिनेट के इन मंत्रियों के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री मोदी के बाद उनकी कैबिनेट में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स गृह मंत्री अमित शाह के हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 ज्यादा फॉलोअर्स वालों नेताओं कि लिस्ट

• अमित शाह- 3.52 करोड़ फॉलोअर्स
• नितिन गडकरी- 66 लाख फॉलोअर्स
• शिवराज सिंह चौहान- 48.3 लाख फॉलोअर्स
• चिराग पासवान- 38.4 लाख फॉलोअर्स
• एस. जयशंकर- 34.9 लाख फॉलोअर्स
• राजनाथ सिंह- 25 लाख फॉलोअर्स
• चंद्रकांत पाटिल- 18 लाख फॉलोअर्स
• निर्मला सीतारमण- टॉप 10 में शामिल
• पीयूष गोयल- टॉप 10 में शामिल
• किरेन रिजिजू- टॉप 10 में शामिल

आज सोशल मीडिया पर मौजूदगी सिर्फ पॉपुलारिटी का पैमाना नहीं रह गई है. ये सीधे लोगों और खासकर जेन जी तक पहुंचने का सबसे तेज सोर्स बन चुका है. ऐसे में आने वाले समय में इंस्टाग्राम पर नेताओं की सक्रियता और भी बढ़ सकती है.

कई मंत्रियों के फॉलोअर्स अब भी काफी कम

एक तरफ जहां कुछ मंत्रियों के लाखों और करोड़ों फॉलोअसर् हैं, वहीं कई सेंट्रल मिनिस्टर्स ऐसे हैं, जिनकी इंस्टाग्राम मौजूदगी अभी काफी सीमित है. जैसे

जुएल उरांव- 17.1 हजार फॉलोअर्स
• जीतन राम मांझी- 38 हजार फॉलोअर्स
• डॉ. वीरेंद्र कुमार- 70 हजार फॉलोअर्स
• राजीव रंजन सिंह- 73 हजार फॉलोअर्स
• गिरिराज सिंह- 1 लाख से कम फॉलोअर्स
• भूपेंद्र यादव- 1 लाख फॉलोअर्स
• एचडी कुमारस्वामी – 2.17 लाख फॉलोअर्स
• सर्बानंद सोनोवाल- 2.32 लाख फॉलोअर्स
• मनोहर लाल खट्टर- करीब 2.5 लाख फॉलोअर्स