Ravneet Singh Bittu resignation।मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

Ravneet Singh Bittu resignation।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत यह निर्णय लिया गया है. इस आदेश के साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ravneet Singh Bittu resignation।रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. वे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

पंजाब राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले बिट्टू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था. हालांकि वे लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं जीत पाए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन पार्टी में उनके कद और पंजाब में भाजपा के विस्तार की रणनीति को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद भेजने की योजना थी.

राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पार्टी के सांगठनिक बदलावों या आगामी राजनीतिक रणनीतियों का हिस्सा हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, सरकार की तरफ से अगले कदम या विभागों के प्रभार को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विभागों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी. पंजाब के सियासी समीकरणों के लिहाज से भी इस घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.