बिलासपुर.. कोटा थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक छोटे हाथी वाहन को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से कबाड़ सामग्री लोड की गई थी।

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम रवाना की गई और बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

जांच के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई और अन्य कबाड़ सामग्री बरामद हुई। बरामद कबाड़ की अनुमानित कीमत 51,000 बताई गई है, जबकि वाहन की कीमत करीब 30,000 आंकी गई — इस तरह कुल जुमला कीमत लगभग ₹81,000 है।

वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव, निवासी खुरदुर थाना कोटा को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त वाहन और सामग्री को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक ओमकार नेताम और आरक्षक विनोद यादव की सक्रिय भूमिका रही।