बिलासपुर… शहर में चाकूबाजी और बदमाशी पर लगाम कसने पुलिस ने रात में अचानक ऐसा अभियान चलाया कि हथियार लेकर घूम रहे बदमाश सीधे जेल पहुंच गए। सिरगिट्टी पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में चलाए गए विशेष रात्रि अभियान के दौरान 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा बदमाशों की बारीकी से जांच की। इस दौरान छह आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद हुए। पुलिस ने सभी छह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी को भी पकड़ लिया गया। यानी एक ही रात चले अभियान में पुलिस ने हथियारबंद छह आरोपियों को कानून के शिकंजे में लेने के साथ एक फरार आरोपी तक भी पहुंच बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नशे और बदमाशी वाले ठिकानों पर पहुंची पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चाकूबाजी करने वाले आरोपियों और गुंडा बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात में उन स्थानों पर पहुंची, जहां नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अचानक चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ही पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज गुंडा बदमाशों की भी बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान छह युवकों के पास धारदार हथियार मिले।

 तलवार, चाकू और छह गिरफ्तारियां

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी के कब्जे से हथियार बरामद हुए। इनमें एक तलवार और पांच चाकू शामिल हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वहीं गंभीर चोट के मामले में फरार चल रहे रोहित धुरी को भी पुलिस ने अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

 हथियार लेकर घूमने वालों पर सीधा एक्शन

रात्रि अभियान का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि पुलिस ने महज संदिग्धों की जांच तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी। हथियार मिलने पर मौके से ही आरोपियों को हिरासत में लिया गया और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।