बिलासपुर..अवैध कबाड़ के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों में कुल 15 कबाड़ दुकान संचालकों को कार्रवाई की जद में लिया है। इनमें सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 और चकरभाठा थाना क्षेत्र के 5 संचालक शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में कबाड़ दुकानों की जानकारी जुटाई और संबंधित संचालकों को थाने बुलाकर अवैध रूप से कारोबार संचालित करने के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिरगिट्टी में 10 कबाड़ियों पर एक्शन 

सिरगिट्टी पुलिस ने जिन 10 कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की, उनमें गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी शेख तौसिफ, सैय्यद प्रिंस और अमित कश्यप, भारत चौक तालापारा निवासी साहिल खान, विद्युत नगर तिफरा निवासी अनुप डेविड, बन्नाकडीह निवासी राजू चौहान और अफजल हुसैन, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दीपेश कुमार साहू, मसानगंज निवासी मोहम्मद फिरोज तथा तालापारा निवासी मोहम्मद इमरान खान शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चकरभाठा में 5 कबाड़ी पर कार्रवाई 

चकरभाठा पुलिस ने बादशाह खान, शेख सलीम, विनोद नेताम, हरिकेश चौहान और देवेश सिंह जोगी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार इन पांचों के खिलाफ भी अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालन के संबंध में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कप्तान का आदेश.. एक साथ कार्रवाई

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कबाड़ कारोबार के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण तथा संबंधित नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में दोनों थाना प्रभारियों ने कार्रवाई की।

सिरगिट्टी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई, जबकि चकरभाठा में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पांच कबाड़ दुकान संचालकों पर कार्रवाई की गई।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कबाड़ कारोबार पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कबाड़ कारोबार की आड़ में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस ऐसे कारोबारियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी संबंधित थाना या डायल 112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।