Shadashtak Yoga 2025/18 मई, 2025 को राहु जब मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो वे कर्क राशि में स्थित मंगल के साथ षडाष्टक योग बनाएंगे। यह योग वैदिक ज्योतिष के अनुसार बेहद अशुभ माना जाता है, क्योंकि राहु और मंगल दोनों ही तीव्र और उग्र ग्रह हैं।

राहु जहां भ्रम और छल का कारक है, वहीं मंगल अग्नि और क्रोध का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह कुंडली के छठे और आठवें भाव में आमने-सामने आते हैं, तो जीवन के कई क्षेत्रों में उथल-पुथल मच सकती है। इस बार यह षडाष्टक योग खासकर कर्क, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए भारी पड़ सकता है।

Shadashtak Yoga 2025/इस समय छठा भाव जहां शत्रु, रोग और ऋण का सूचक होता है, वहीं आठवां भाव अचानक घटनाओं, रहस्यों और मृत्यु से जुड़ा माना जाता है। इन दोनों भावों का संयोग जीवन में कई चुनौतियों को जन्म दे सकता है।

खासतौर पर इस बार बनने वाला राहु-मंगल का 6-8 संबंध उग्र और विस्फोटक प्रभाव ला सकता है, जिससे मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में दूरियां देखने को मिल सकती हैं।

Shadashtak Yoga 2025/कर्क राशि के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से काफी संवेदनशील है। रक्तचाप, पाचन और पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वहीं सिंह राशि को करियर में अस्थिरता, सहकर्मियों से विवाद और स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अड़चनें और व्यक्तिगत जीवन में तनाव झेलना पड़ सकता है। कुंभ राशि के लोग मानसिक अशांति, त्वचा रोग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचकर रहें।

वहीं मीन राशि के जातकों को भ्रम और उलझनों के कारण सही निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है, जिससे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है।

Shadashtak Yoga 2025/हालांकि इस अशुभ योग के दौरान भी सतर्कता, धैर्य और आत्म अनुशासन से इसकी नकारात्मकता को कम किया जा सकता है। ध्यान, योग, सकारात्मक संगति और धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मानसिक संतुलन बनाए रखना संभव है। साथ ही इस अवधि में बड़े फैसलों से बचना और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरूरी है।
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। cgwallइसकी पुष्टि नहीं करता है।