बिलासपुर…बेलगहना पुलिस चौकी में दर्ज अपराध के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी अभिषेक निषाद की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

फरार आरोपी अभिषेक निषाद, पिता विनोद निषाद, ग्राम परसदा आवासपारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर का निवासी है। पुलिस को उसकी तलाश है। आरोपी के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ईनाम दिए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

आरोपी के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फोन नंबर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नंबर 9479193003, एसडीओपी कोटा के मोबाइल नंबर 9479193009, पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 07758-228504 और चौकी प्रभारी बेलगहना के मोबाइल नंबर 9479193045 पर संपर्क किया जा सकता है।