रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में लगातार तेज हो रही मौसम की ठंडक के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की खबरें आ रही हैं। इस सिलसिले में गौरेला- पेंड्रा -मरवाही जिले में कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव के लिए नया आदेश जारी किया है।

गौरेला- पेंड्रा- मरवाही कलेक्टर की ओर से जारी किए गए आदेश  में कहा गया है कि जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण छात्राहित्र को ध्यान में रखते हुए 20 नवंबर से जिले के सभी शालाओं (शासकीय /अशासकीय /अनुदान प्राप्त शालाओं ) के संचालन के लिए समय निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:00 से 12:30 बजे तक संचालित होगी। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12:45 से 415 बजे तक संचालित होगी। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक संचालित होगी।

गौर करने वाली बात है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सरगुजा इलाके में भी स्कूलों का समय बदला है। सुबह-सुबह ठिठुरते बच्चों की तकलीफ को देखकर इस तरह की व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.