School Holiday।बीकानेर।राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समझौते के साथ समाप्त हो गया है। राज्य सरकार ने शिक्षकों के विरोध और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के साथ हुई वार्ता के बाद ग्रीष्मावकाश बढ़ाने पर सहमति दे दी है।

अब प्रदेश के स्कूल 22 जून की बजाय 29 जून से खुलेंगे तथा Summer vacation 28 जून तक रहेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, इस बार राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों में करीब 10 दिन की कटौती करते हुए स्कूल 22 जून से खोलने का निर्णय लिया था। इसके विरोध में teacher संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। पिछले करीब 15 दिनों से ब्लॉक स्तर तक धरने और विरोध प्रदर्शन चल रहे थे।

इसी बीच शुक्रवार देर रात जयपुर स्थित शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निवास पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में हुई वार्ता में शिक्षक एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के बाद summer vacation बढ़ाने पर सहमति बन गई, जिसके बाद महासंघ ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया। शनिवार सुबह शिक्षा विभाग और महासंघ के बीच समझौता हुआ।

समझौता पत्र पर education minister के विशिष्ट सहायक के हस्ताक्षर किए गए है। बैठक में शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, संघर्ष समिति के सदस्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य भी मौजूद हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मी की छुट्टियां इस सेशन में कम कर दी गई थीं। सरकार ने आदेश में कहा था कि स्कूल 22 जून से खुलेंगे। इसके बाद से शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

करीब 15 दिनों लेवल तक शिक्षक धरना दे रहे थे। से शिक्षक आंदोलन पर थे। ब्लॉक मंत्री मदन दिलावर के साथ हुई इस बीच, शनिवार सुबह शिक्षा बैठक में समझौता हुआ।इस सेशन में सरकार ने पहली बार प्रिंसिपल पावर की दो छुट्टियों को घटाकर एक कर दिया था । इसका भी शिक्षक विरोध कर रहे थे। अब प्रिंसिपल पावर की भी छुट्टियों की संख्या दो कर दी गई हैं।