School close ।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पड़ रही अत्यधिक कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के लिए राहत का आदेश जारी किया है।06 जनवरी (मंगलवार) का अवकाश है।जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 06 जनवरी 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार यह अवकाश उन 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा जिनकी प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exams) चल रही है।आदेश के मुताबिक, स्कूल के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

यह निर्णय कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।