Sawan 2025/सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है, कावड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की भीड़ हर ओर दिखाई दे रही है।

इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है और इसी महीने ग्रहों की अद्भुत युति कई राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की की सौगात लेकर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस सावन महीने में ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है। शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में मालव्य योग बना रहे हैं, जो 26 जुलाई को मिथुन राशि में गुरु से युति कर गजलक्ष्मी योग का निर्माण करेगा।

इसके अलावा 16 जुलाई से सूर्य और बुध की युति से कर्क राशि में बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। इन दुर्लभ योगों का प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर अत्यंत शुभ दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि:मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सावन किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल और चंद्रमा की चाल से बनने वाले राजयोग के प्रभाव से सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्य तेजी से पूरे हो सकते हैं। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक चिंतन में मन लगाना विशेष फलदायी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि:सिंह राशि के जातकों को भी ग्रहों की शुभ युति का विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। कई लोग पुराना कर्ज चुका पाएंगे और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

इस समय कोई बड़ा निवेश करना लाभकारी रहेगा। साथ ही परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने का योग भी बन रहा है।

धनु राशि:धनु राशि वालों के लिए सावन का यह महीना विशेष लाभदायक रहेगा। ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना है। जीवन की कई परेशानियां अब दूर होती नजर आएंगी।

पारिवारिक जीवन में खुशहाली और सौहार्द का माहौल बनेगा। तनाव से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब रहना इस दौरान विशेष लाभ देगा।