बिलासपुर। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में बिलासपुर संभाग के डा. सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सम्मानित हुए।

“भारत रत्न अटल: हिन्दी राष्ट्रवाद और सुशासन” विषयक इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के मूर्धन्य साहित्य कारों, विचारकों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।यह बेहद गर्व और गौरव का विषय रहा कि छत्तीसगढ़ विश्व हिंदी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संगीता सिंह बनाफर कुशल नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधि दल दिल्ली के इस राष्ट्रीय मंच में राज्य की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा ने पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

सम्मेलन की अध्यक्षता पद्मभूषण आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद अध्यक्ष, विश्व हिंदी परिषद ने की जबकि सम्मेलन का आयोजन एवं नेतृत्व सम्मेलन के डॉ. विपिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति  एम. वेकैया नायडू, विदेश एवं वस्त्र मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य व सचिव प्रो. सच्चिदानंद मिश्रा, पूंर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनिल ठाकुर, संस्कृति मंत्रालय से जुड़े दीपक ठाकुर सहित तमाम गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार तथा विश्व हिन्दु परिषद के विनोद बंसल द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंटकर डॉ तिवारी का सम्मान किया गया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव धावे विद्यापीठ कै कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक ,राष्ट्र सृजन के डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार केशव शुक्ला सहित अनेक संगठन एवं समाज प्रमुखों ने उन्हे हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है।

सम्मेलन के द्वितीय दिवस के समापन सत्र की अध्यक्षता स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवि अय्यर ने की। इस सत्र में वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी, अनिल ठाकुर, डॉ. रश्मि सलूजा, डॉ. संजय पासवान, अमेरिका के संयोजक डॉ. मृदुल कीर्ति, डॉ. दुर्गा सिन्हा (जापान अध्यक्ष विश्व हिंदी परिषद), डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा (ऑस्ट्रेलिया), श्रीमती सुनीता शर्मा (कतर), श्रीमती वंदना खुराना (लंदन यूके अध्यक्ष), मारीशस से श्रीमती कल्पना लाल, बहरीन से श्रीमती ममता तिवारी, थाईलैंड से सुनील सेतपौड़, नीदरलैंड से रामा तक्षक, श्रीलंका कोलंबो से अतिला कोतलावत, और ऑस्ट्रेलिया से रामा भारद्वाज उपस्थित रहीं।