LIVE UPDATE
Bilaspur

त्योहारों से पहले सरकंडा पुलिस का अभियान – 9 फरार आरोपी गिरफ्तार, SSP रजनेश की सख्त निगरानी

बिलासपुर…त्योहारों से पहले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकंडा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बीट प्रभारी और आरक्षकों की मेहनत से जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 9 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर यह विशेष कार्रवाई की गई। SSP सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए बीट सिस्टम को मज़बूत कर फरार वारंटियों और बदमाशों की धरपकड़ तेज की जाए। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

ऐसे दबोचे गए आरोपी

बीट स्टाफ की सतत निगरानी और संध्या पेट्रोलिंग के दौरान दबिश देकर 3 स्थायी और 6 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं । आरोपियों का नाम दीपक वैष्णव ,सुशील यादव उर्फ बोचकू ,देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू ,शंकर गौरहा उर्फ शंकर रजक, शिव ध्रुव ,शनि कुमार कश्यप,उत्कल पटेल,नवीन श्रीवास,ललित कुमार है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

SSP रजनेश का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा –

“अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों से पहले शहर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बीट सिस्टम को मज़बूत कर हर वारंटी और अपराधी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button