साल लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग की दबिश, दो आरोपी सलाखों के
“जंगल की संपदा पर डाका नाकाम: साल लकड़ी के साथ वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्ता

बलरामपुर ..( पृथ्वी लाल केशरी)वनमंडल बलरामपुर में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने साल लकड़ी के अवैध परिवहन में संलिप्त एक पिकअप वाहन सहित 8 नग लट्ठा जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
मानिकपुर सर्किल में पकड़ा गया मामला
वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत सर्किल मानिकपुर क्षेत्र में मानपुर से ग्राम बानापती के निवासी विष्णु गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक UP 64T 9601 में साल प्रजाति के 8 नग लट्ठा लोड कर अवैध परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन सहित वनोपज को मौके पर ही जब्त कर लिया।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
वन विभाग ने आरोपी विष्णु गुप्ता एवं सर्वोत्तम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।
धिकारियों के निर्देश में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना के साथ वनक्षेत्रपाल, वनपाल एवं वनरक्षकों की टीम मौके पर मौजूद रही। इनमें प्रमुख रूप से धनश्याम शर्मा, प्रहलाद तिवारी, अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह एवं सरेन्द्र सिंह ओइके शामिल रहे।





