LIVE UPDATE
Bilaspur

हर शहर की होगी ग्राउंड जांच: कचरा प्रबंधन पर सरकार सख्त, कलेक्टरों को निर्देश

ग्राउंड जांच से होगी पड़ताल: कलेक्टरों को दी गई जिम्मेदारी

बिलासपुर …शहरी स्वच्छता व्यवस्था को कागजों से बाहर निकालकर जमीन पर परखने के लिए राज्य शासन ने सख्त कदम उठाया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब हर जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्म आकलन किया जाएगा। कलेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होने के नाते, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

निर्देशों के तहत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी कंपोस्टिंग यूनिट, कचरा प्रसंस्करण एवं रीसाइक्लिंग केंद्र, ट्रांसफर स्टेशन, सैनिटरी लैंडफिल और पुराने डंप साइट्स का स्थल निरीक्षण और ऑडिट अनिवार्य किया गया है। इनकी कार्यप्रणाली के साथ-साथ तकनीकी क्षमता और पर्यावरणीय प्रभाव का भी परीक्षण किया जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हर महीने जियो-टैग्ड फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रगति की निगरानी की जाएगी, जिससे जमीनी स्थिति की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके।

इसके अलावा कचरे के संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण की अद्यतन स्थिति, शहरों में दिखाई देने वाली स्वच्छता, जलाशयों की सफाई, बैकलेन, नालियों और नालों की नियमित सफाई तथा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के प्रबंधन की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के स्वच्छतम पोर्टल पर दर्ज प्रगति और गतिविधियों की जिला स्तर पर लगातार समीक्षा करने को कहा गया है, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button