LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस का डबल एक्शन — चाकू से दहशत फैलाने वाला धराया, 5 असामाजिक तत्व एक साथ गिरफ्तार

अपराध पर डबल वार — तारबाहर में हथियार जब्त, चकरभाठा में 5 बदमाशों की धरपकड़

बिलासपुर.. शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तालाब किनारे खुलेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीपूपारा तालाब के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिकेश साहू (24 वर्ष) निवासी डीपूपारा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

बीट सिस्टम का असर —  5 बदमाश शिकंजे में

चकरभाठा क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय बीट प्रणाली और जन जागरूकता अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया है।

थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार चलित थाना और जन चौपाल के माध्यम से आम जनता को साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और महिला-बच्चों से जुड़े मामलों में जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को रोकने के उद्देश्य से पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरत नागवानी, देव साहू, महावीर पांडे, अजय उर्फ भालू वर्मा और पप्पू सौरा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button