LIVE UPDATE
No news items found.
Big news

RR vs CSK, IPL 2025- आरआर ने फिर दिखाया सीएसके पर दबदबा, चेन्नई सुपर किंग्स के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

RR vs CSK, IPL 2025/ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हरा दिया। जीत के हीरो रहे नीतीश राणा, जिन्होंने 36 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में सीएसके की पारी 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों पर ही सिमट गई।

आंकड़ों के मुताबिक, सीएसके ने आईपीएल 2021 से अब तक ऐसे नौ मैचों में हार का सामना किया है, जहां उन्होंने 175 या उससे अधिक का लक्ष्य सेट किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मैचों में सात बार सीएसके ने टॉस जीता था, लेकिन फिर भी वे जीत हासिल नहीं कर पाए।

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बिलासपुर... सीपत थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में सीएसके को एक बार फिर निराशा हाथ लगी और इस बार भी उन्होंने टॉस जीता था।

इस मैच में श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4/35 के आंकड़े दर्ज किए और सीएसके की बल्लेबाजी लाइनअप को परेशान कर दिया। हसरंगा का यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में सीएसके के खिलाफ स्पिनरों द्वारा किए गए शानदार स्पेल्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रदेश भर में युवाओं और नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए Join...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हसरंगा से पहले भी स्पिनर सीएसके के लिए मुसीबत बनते आए हैं।

आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों की लिस्ट में टॉप प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज पर नजर डालें तो हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस) ने 2011 में मुंबई में 5/18 का शानदार प्रदर्शन किया था। ब्रैड हॉग (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने 2015 में कोलकाता में 4/29 के आंकड़े दर्ज किए थे। और अब 2025 में वानिंदु हसरंगा ने 4/35 के साथ सीएसके को परेशान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और कार्यप्रणाली को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हसरंगा सीएसके के खिलाफ चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सोहेल तनवीर ने 2008 में जयपुर में सीएसके के खिलाफ 6/14 का शानदार प्रदर्शन किया था, जो आईपीएल के उद्घाटन सत्र का हिस्सा था।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, और दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी रोचक रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2008 से 2010 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने 4-3 से बढ़त बनाई थी। लेकिन 2011 से 2019 के दौरान सीएसके ने 11-3 से दबदबा कायम किया। हालांकि, 2020 से अब तक राजस्थान रॉयल्स ने 7-2 से बढ़त हासिल की है, जो दिखाता है कि हाल के वर्षों में आरआर सीएसके पर भारी पड़ रहा है।

Back to top button
close