बिलासपुर… जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बिलासपुर जिले में 72 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेश जारी कर जिले के विभिन्न तहसीलों और नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी तय कर दी है।

जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से मिले निर्देशों के अनुसार बिलासपुर, बेलगहना, रतनपुर, कोटा, तखतपुर, सकरी, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, बोदरी, पचपेड़ी और बिल्हा क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। पहले बैच को 2 से 4 दिसंबर और दूसरे बैच को 7 से 9 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षकों के दायित्व और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप काम करने में मार्गदर्शन देंगे।