बिलासपुर…थाना चकरभाठा क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर बालिका और आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी नाबालिग बालिका के साथ रायपुर में रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद चकरभाठा पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना की गई, जहां से आरोपी विक्की डहरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंद्रपुरी हिरी माइंस, चकरभाठा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना से जुड़े तथ्य स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है और नाबालिग की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।