LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

Rajasthan Rain- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..13 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का डबल अटैक, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 5 अप्रैल को विक्षोभ का असर थोड़ा कम रहेगा, जिससे लोगों को मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। कल यानी 6 अप्रैल से एक नया और बेहद सक्रिय सिस्टम राजस्थान के ऊपर से गुजरेगा।

Rajasthan Rain/जयपुर: राजस्थान में कुदरत के बदलते रंग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दो दिनों से जारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब एक और शक्तिशाली वेदर सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, 6 अप्रैल से सक्रिय होने वाले इस नए सिस्टम के कारण प्रदेश के 13 जिलों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

6 अप्रैल से नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 5 अप्रैल को विक्षोभ का असर थोड़ा कम रहेगा, जिससे लोगों को मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। कल यानी 6 अप्रैल से एक नया और बेहद सक्रिय सिस्टम राजस्थान के ऊपर से गुजरेगा।

  • ऑरेंज अलर्ट: विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

  • यलो अलर्ट: 9 जिलों में आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश का ‘यलो अलर्ट’ है।
    यह सिस्टम 8 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपना प्रभाव दिखाएगा।

पिछले 24 घंटे: उदयपुर में ‘इंच’ भर बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता/Rajasthan Rain

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने रौद्र रूप दिखाया। उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 32MM (करीब 1.25 इंच) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, बारां, बूंदी, कोटा, टोंक, झालावाड़, गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी मेघ बरसे।

ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारां, बूंदी, दौसा, टोंक और गंगानगर में जमकर ओले गिरे, जिससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की खबर है।

लुढ़का पारा, ठंडी हुई रातें/Rajasthan Rain

बारिश और ओलों के कारण राजस्थान के प्रमुख शहरों के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

  • जोधपुर और अजमेर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

  • जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, जयपुर और उदयपुर में भी पारा सामान्य से 4.5 से 5.5 डिग्री तक कम रहा।

  • शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर बाद ही क्यों बरस रहे हैं ओले और बारिश?

अक्सर देखा जा रहा है कि सुबह धूप खिली रहती है लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ जाता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने इसका वैज्ञानिक कारण बताया। उन्होंने कहा कि दिन में बढ़ने वाला तापमान विक्षोभ सिस्टम को ‘ऊर्जा’ देता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही भरपूर नमी जब दिन की गर्मी से टकराती है, तो दोपहर बाद आंधी और ओलावृष्टि की स्थिति बनती है।

Back to top button
close