बिलासपुर…भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस बार सर्वेक्षण में शामिल राज्य के 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। देशभर के 4,566 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के 25 शहर टॉप-100 में पहुंचे हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में भी राज्य ने बड़ी सफलता पाई है। 62 नगरीय निकायों ने अपनी रेटिंग में सुधार किया है। अब 114 शहरों को सिंगल, थ्री और फाइव स्टार रेटिंग मिली है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 71 थी। राजधानी रायपुर ने सेवन स्टार गारबेज-फ्री सिटी का गौरव प्राप्त किया है—यह राज्य के लिए पहली बार है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वच्छता के इस प्रयास में बिलासपुर, कोरबा और भिलाई नगर जैसे प्रमुख नगर निगम ODF प्लस प्लस से वाटर प्लस श्रेणी में पहुंच गए हैं। साथ ही राज्य के 163 नगरीय निकायों को ODF प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ है।

रैंकिंग में चौंकाने वाले सुधार:

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के कई छोटे-बड़े शहरों की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है।सिमगा: 649 → 95,जशपुर: 637 → 91,राजपुर: 630 → 63,भिलाई नगर: 267 → 22, रायपुर: 12 → 4

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जनभागीदारी और नगरीय निकायों के मेहनत का परिणाम बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य और ऊंचे पायदान पर पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव ने कहा कि वर्ष 2024-25 में स्वच्छता और नगरीय विकास के लिए राज्य सरकार ने 7,400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित मॉनिटरिंग, सुबह की सफाई निरीक्षण और तकनीकी नवाचारों से यह बदलाव संभव हुआ है।