रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 महीने पुराने हत्या के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश हुआ है। खमतराई पुलिस ने पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने वाले पति और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीएनए जांच रिपोर्ट ने दोनों आरोपियों का काला सच उजागर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना 29 जनवरी 2024 की है, जब खमतराई थाना क्षेत्र में कान्ति साहू (44) पत्नी डोमार सिंह साहू मृत अवस्था में पाई गई थी। परिवार ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 13 जगह चोट के निशान मिले और मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान मृतिका के नाखूनों और बिसरा सैंपल को परीक्षण के लिए भेजा गया। नाखूनों में फंसी चमड़ी से मिले डीएनए प्रोफाइल पति डोमार सिंह साहू और पुत्र धरम राज साहू से मेल खा गए।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में दोनों बार-बार बयान बदलते रहे, लेकिन सबूतों के दबाव में उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस की जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते पिता-पुत्र ने मिलकर कान्ति साहू के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डोमार सिंह साहू (51 वर्ष) और उसका पुत्र धरम राज साहू (25 वर्ष), निवासी जागृति नगर उरकुरा, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।